मातृ दिवस पर श्री कृष्णा मातृ सदन कतरास में गूंजी किलकारी, तीन माताओं को मिला मातृत्व का सुख ।

कतरास : मातृ दिवस के खास मौके पर श्री कृष्णा मातृ सदन, रानी बाजार कतरास में खुशी का माहौल देखने को मिला, जब तीन महिलाओं को मातृत्व का सुख प्राप्त हुआ। इस खास दिन दो माताओं ने पहली बार मां बनने का अनुभव किया, वहीं एक ने दूसरी बार संतान को जन्म दिया। अस्पताल में किलकारियों की गूंज ने मातृ दिवस को और भी खास बना दिया।सबलपुर, धनबाद की सुधा कुमारी, पति अर्जुन गोप को प्रथम पुत्री की प्राप्ति हुई। डुमरी, नावाटांड की संजीदा प्रवीण, पति जबीउल्लाह को पहला पुत्र…

Read More

प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी के द्वारा पदमा स्टेशन पर किया गया संरक्षा निरीक्षण।

धनबाद : 11 मई को प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी प्रभात कुमार के द्वारा आज पदमा स्टेशन पर गहन संरक्षा निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में सुचारू परिचालन, सिग्नल सिस्टम, रेलवे ट्रैक , क्रॉसिंग का गहन निरीक्षण किया गया एवं सम्बंधित शाखाधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। अत्याधुनिक मशीनों द्वारा रेल ट्रैक मरम्मत एवं रख-रखाव का भी गहन निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर सीटीई श्री मुकेश कुमार ,सीएसई नीरज यादव ,सीआरएसई/फ्रेट श्री मुकेश कुमार ,एडीआरएम (इन्फ्रा) अमीत कुमार एवं मंडल के अन्य शाखाधिकारी उपस्थित थे। यह जानकारी मोहम्मद इकबाल वरीय मंडल…

Read More

श्यामडीह आस्था मेडिकल में निकला एशिया का सबसे जहरीला सांप।

गोमो। सुबह श्यामडीह स्थित शिव प्लाजा के सामने ही आस्था मेडिकल में एक अत्यंत जहरीला (रसैल वायपर ) सांप घुस गया शिराज मिस्त्री ने इस बात की जानकारी भट्मुरना निवासी दिलीप दाशौंधी को दी, दिलीप दशौंधी वहां पहुंचे और बहुत मशक्कत के बाद सांप पर काबू पाया गया फिर सांप को एक बोरे में भर कर बगल के जंगल में उसे छोड़ दिया गया।

Read More

धनबाद में नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण मुक्त अभियान, बुलडोजर चलकर ध्वस्त कर दी 50 दुकानें

धनबाद : धनबाद जिले में अतिक्रमण हटाने के लिए जमकर बुलडोजर ऐक्शन हुआ। यहां प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई करते हुए करीब 50 दुकानों को जमींदोज कर दिया है। प्रशासन ने 4 दर्जन से ज्यादा दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की वजह भी बताई है.जानकारी के अनुसार, सरकारी जमीन का अतिक्रमण कर वहां दुकान लगाकर लाखों की अवैध वसूली हो रही थी। यह खुलासा तब हुआ, जब बिनोद बिहारी चौक पर नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची। वहां दुकानदारों ने निगम के फूड इंस्पेक्टर अनिल कुमार को दुकानदारों ने…

Read More

अवैध बालू लदा 2 ट्रैक्टर जब्त, एफआईआर दर्ज

धनबाद : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सुश्री माधवी मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में खनिज पदार्थों के अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए खनन टास्क फोर्स ने शनिवार को महुदा थाना क्षेत्र से अवैध बालू लदा 2 ट्रैक्टर जब्त किया है। साथ ही महुदा थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी श्री रितेश राज तिग्गा ने बताया कि आज 11:00 बजे पूर्वाहन खान निरीक्षक श्री बिनोद बिहारी प्रमाणिक, खान निरीक्षक श्री सुमित प्रसाद एवं आवंटित सशस्त्र पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप…

Read More

गिरिडीह में 3 बच्चों को लेकर कूएं में कूद गई महिला, सभी बच्चों की मौत; मां की हालत गंभीर

गिरिडीह : गिरिडीह के देवरी थाना क्षेत्र में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के खसलोडीह गांव में कथित रुप से पति के साथ हुए विवाद के बाद शुक्रवार को एक महिला ने अपने तीन मासूम बच्चों के साथ एक सिंचाई कूप में छलांग लगा दी।जिसमें तीनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गम्भीर रूप घायल महिला आरती देवी (30) को उपचार के लिए गिरिडीह ले जाया गया है। मृतकों में सोनू चौधरी के छह वर्षीय पुत्र अविनाश कुमार, चार वर्षीय पुत्री रानी कुमारी एवं दो वर्षीय…

Read More

तेज रफ्तार का कहर, बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल

धनबाद : तोपचांची थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर एक बार फिर से तेज रफ्तार ने कहर बरपाते हुए दो युवकों को अपना निशाना बनाया है,इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें तोपचांची सी एच सी में इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए धनबाद भेजा गया है, दोनों घायल युवक गोमो के बताए जाते हैं,एक युवक गया का रहने वाला है जो गोमो के पुराना बाजार में एक सैलून में कार्य करता है,घटना तोपचांची थाना क्षेत्र के वाटर बोर्ड स्थित ब्रिज पर घटित हुई…

Read More

गुलशन खातून बनी राष्ट्रीय जनता श्रमिक संघ कि कार्यकारिणी सदस्य

भूली : राष्ट्रीय जनता श्रमिक संघ ने अधिवक्ता गुलशन खातून को केंद्रीय समिति का कार्यकारिणी सदस्य के पद पर मनोनीत किया है। गुलशन खातून के कार्यकारिणी सदस्य के पद मनोनयन पर संघ समेत अन्य लोगों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में संघ के महामंत्री अवधेश कुमार, संयुक्त महामंत्री उदय शर्मा, प्रवीन कुमार, जगदीश प्रसाद, संजय कुमार, संजीव सिंह, मनाउल हक, एकरामूल अंसारी, शाहिद अख्तर, समशेर आलम आदि ने बधाई दी है।

Read More