हल्ला बोल, पोल खोल” कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु प्रचार वाहन को दीप नारायण सिंह ने झंडा दिखाकर किया रवाना।

गोमो। कतरास श्यामडीह मोड़ स्थित यूथ फोर्स के प्रधान कार्यालय से जदयू के प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह ने बृहस्पतिवार को, 20 जुलाई को तोपचांची प्रखंड कार्यालय में “हल्ला बोल ,पोल खोल” कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु प्रचार वाहन को झंडा दिखाकर रवाना किया। मौके पर जदयू महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव बिन्दु देवी, जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिला महासचिव अशोक कुमार दास ,पूर्व जिला परिषद सदस्य सहदेव प्रसाद सिंह,फूलचंद दास,सीमा देवी ,सरीता देवी,तारा बाबु,अमित राम,महेन्द्र दास,नमिता देवी,प्रदीप केवट,सुभाष सिंह, आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Read More

19 वर्षीय युवक की ट्रेन से गिरकर कर दर्दनाक मौत 2 साल बाद लौट रहा था गांव

मंडरो: बुधवार को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हाजीपुर पश्चिमी पंचायत, हाजीपुर राजगांव के 19 वर्षीय मजदूर की कजरा स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरकर कर दर्दनाक मौत हो गई , मिली जानकारी के अनुसार हाजीपुर राजगांव निवासी  19वर्षीय अर्जुन पासवान दिल्ली  किसी होटल में मजदूरी का काम करता था , और दो वर्ष बाद अपने गांव वापस दिल्ली से भागलपुर विक्रमशिला एक्सप्रेस ट्रेन से  अपने घर के पास रहने वाले दो दोस्त के साथ लौट रहा था,जबकि बुधवार को सुबह पांच बजे किऊल जमालपुर रेल खंड के कजरा स्टेशन के…

Read More

कोयला कंपनी के एचआर से रंगदारी मांगने वाले अपराधी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

सुस्मित तिवारी पाकुड़: पाकुड़ पुलिस को रंगदारी मामले में बड़ी सफलता मिली है।डीबीएल कोल कंपनी के एचआर प्रिंस कुमार से रंगदारी मांगने और हथियार दिखाकर जान मारने की धमकी देने वाले शातिर अपराधी को महज 24 घंटे के अंदर अमड़ापाड़ा पुलिस ने धर दबोचा।एसडीपीओ डीएन आजाद ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 16 जुलाई को डीबीएल कोल प्रबंधन के एचआर प्रिंस कुमार ने अमड़ापाड़ा थाना में एक लिखित शिकायत दर्ज कराया था कि थाना क्षेत्र के आलूबेड़ा गांव का बबलू मुर्मू पिता रामलाल मुर्मू ने…

Read More

दुबे नर्सिंग होम के स्टॉफ पर हमला, एफआईआर दर्ज

जमुआ,प्रतिनिधि। दुबे नर्सिंग होम जमुआ की बढ़ती लोकप्रियता जमुआ में कुछ कतिपय लोगों को रास नहीं आ रही है। यही कारण है गाहे-बगाहे कतिपय लोग उक्त हॉस्पिटल को निशाने पर लेते रहते हैं। चार दिनों पूर्व उक्त हॉस्पिटल के बगल के मकान की नाली की सफाई करते करंट से एक मजदूर चरका अंसारी की मौत हो गई। उक्त घटना के बाद कुछ आक्रोशित युवकों ने हॉस्पिटल घुसकर खूब कोहराम मचाया। सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं प्रशासनिक पहल से उस दिन किसी अनहोनी को टाला गया। बुधवार को मोहर्रम के अखाड़े में चोटिल…

Read More

पुराने भूमि विवाद में दो गुटों में हिंसक झड़प…

दुसरे गुट ने प्रथम पक्ष के लोगों पर लाठी डंडा व कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला,दो सगे भाई सहित महिला घायल, हजारीबाग रेफर… संवाददाता: टंडवा,चतरा चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र में पुराने जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प की घटना हुई है। इस घटना में दूसरे पक्ष के लोगों ने प्रथम पक्ष के लोगों पर लाठी डंडे और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया है। हिंसक झड़प की इस घटना में दो सगे भाई सहित महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना थाना क्षेत्र के…

Read More

कोल ट्रांसपोर्टिंग कंपनियों की आतंक

 दौड़ते कोल जमदूत रूपी हाइवे से बना रहता है भय, उड़ते धूलकणों  सेआमराहगीर  सनवद्दर:संवाददाता, चतरा म् चट्टीबरियातू कोल माइंस से प्रगति कंपनी का कार्य खत्म होते हीं ऋतिक कंपनी  टंडवा, सिमरिया, चतरा,गिद्धौर होते हुए कटकमसांडी साइडिंग तक कोल ढुलाई किया जा रहा है,इन सड़कों पर ऋतिक कंपनी के यमराज रूपी हाइवे का तांडव शुरू हो गया। गिद्धौर के गांगपुर सड़क में ऋतिक कंपनी के रफ्तार हाइवा अनियंत्रित हो कर पुल के नीचे पलटा। जिसमें कई लोगों को जान बच गया और चालक फरार होने की ख़बर। ऋतिक कंपनी के कोल…

Read More

एकौनी में सर्प दंश से पांच वर्ष का युवक का निधन, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

 संवाददाता  हुसैनाबाद,पलामू:-हुसैनाबाद प्रखण्ड के लोटनिया पंचायत के एकौनी निवासी विनोद यादव का एकलौता पुत्र एवम रामविलास यादव का पोता पांच वर्षीय प्रेम कुमार का बीती रात्रि सर्प दंश से निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात्रि क़रीब आठ बजे प्रेम की मां गीता देवी अपने घर में खाना बना रही थी और प्रेम सीढ़ी के पास बैठकर मां से खाना मांग रहा था।तभी विषैले सर्प ने दाहिने हाथ में काट लिया। जिसे देखकर प्रेम की मां सर्प से उसे छुड़ाया।जिसके बाद परिजनों के सहयोग से उसे बंगाली डॉक्टर…

Read More

रूपौली में क्यों नहीं चला RJD का MY समीकरण? प्रशांत किशोर ने बताया कारण

लालटेन से तेल निकलना शुरू हो गया है, कोई जाति किसी का बंधुआ मजदूर नहीं है और सिर्फ जाति-धर्म के नाम पर वोट नहीं पड़ता है: प्रशांत किशोर पटना: जन सुराज पदयात्रा के शिल्पकार प्रशांत किशोर बापू सभागार में RJD द्वारा अपने ऊपर भाजपा की B टीम पर जवाब देते हुए कहा कि, सत्य की अपनी एक ताकत है। सत्य को कोई नहीं हिला सकता। अगर सत्य की अपनी ताकत नहीं होती तो ये RJD वाले को डर नहीं लगता। RJD वालों को डर लग रहा है कि जितने लोग…

Read More