आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास
इटखोरी (चतरा) : इटखोरी प्रखंड के कुर्जन गांव की 22 वर्षीय विवाहिता अंजू उर्फ शोभा कुमारी के लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के पति टिंकू कुमार दास ने इटखोरी थाना एवं लावालौंग थाना में लिखित आवेदन देकर पत्नी की गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आवेदन के अनुसार, 7 जुलाई 2026 की शाम करीब चार बजे अंजू उर्फ शोभा कुमारी घर से यह कहकर निकली थी कि वह थोड़ी देर में लौट आएगी। पति के अनुसार उस समय वह घर पर नहीं थे। शाम को घर लौटने पर बहन सरोज कुमारी ने बताया कि अंजू घर से निकली थी, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। पति का कहना है कि उसी रात करीब 08:20 बजे उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप के माध्यम से उनकी पत्नी और एक युवक की साथ में तस्वीर प्राप्त हुई। टिंकू कुमार दास ने आवेदन में आशंका जताई है कि तस्वीर में दिखाई दे रहा युवक बबलू कुमार उर्फ बिलु भुईयां, पिता खूबी भुईयां, निवासी सिलदाग, थाना लावालौंग, जिला चतरा का है। उन्होंने संबंधित युवक का नाम आवेदन में उल्लेखित करते हुए पुलिस से मामले की जांच कर पत्नी की सकुशल बरामदगी की मांग की है। टिंकू कुमार दास के जीजा ने बताया कि हम लोग जब लग्न लाने सिलदाग गए हुए थे उस दिन भी बबलू भुइयाँ के द्वारा हम लोगों के साथ मारपीट किया गया था और जितना भी जेवर था सब छीन लिया गया था जिसके यही लड़की शोभा कुमारी द्वारा लावालोंग थाना में आवेदन दिया गया था, पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल महिला की तलाश जारी है। मामले में किसी भी व्यक्ति की भूमिका जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
विवाहिता हुयी लापता, पति टिंकू दास ने थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी की शिकायत
