Birsa Times

440 वोल्ट करंट के चपेट में आने से एक दूधारू गाय की मौंत

440 वोल्ट करंट के चपेट में आने से एक दूधारू गाय की मौंत

बांका कटोरिया संवाददाता श्रीकान्त यादव
बांका।
कटोरिया प्रखंड के मणियां पंचायत अंतर्गत बनवारी डीह गांव में 440 वोल्ट बिजली करंट के चपेट में आने से एक दुधारू गाय की मौंत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव के राजेन्द्र यादव का गाय घर के आस-पास बहियार में चारा के लिए गई थी। जहाँ गांव में संचालित होने वाली बिजली लाईन की तार वर्षांत के कारण धरती पर टुटकर गिर गई थी। जिनके चपेट में आने से उक्त गाय की मौंत हो गई। गनीमत रही कि उस जगह गांव के कोई लोग नही गये थे अन्यथा किसी की भी जान जा सकती थी। वही दुधारू गाय के मौंत से गोपालक को काफी नुकसान हुआ है। जिनसे घर के सभी लोग दुखी व चिंतित है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बिजली तार पुराने हो चुके है। शिकायत करने के वाबजूद बिजली विभाग द्वारा समय पर इनका रख-रखाव और मरम्मत नहीं की जा रही है.जिसके कारण हादसा हो रही है। ग्रामीणों ने सबंधित अधिकारीयों से मांग की है कि जर्जर तारों को तुरंत बदलकर स्थायी समाधान किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो। वही घटना के बाद गोपालक राजेन्द्र यादव ने बिजली विभाग से मुआवजे की मांग की है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *