Birsa Times

पलामू पुलिस ने 27 नाबालिगों को किया रेस्क्यू, बिहार भेजने की थी तैयारी

पलामू पुलिस ने 27 नाबालिगों को किया रेस्क्यू, बिहार भेजने की थी तैयारी

पलामू। पलामू पुलिस ने मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पड़वा और नावाबाजार थाना क्षेत्र से कुल 27 नाबालिग (लड़के-लड़कियों )को सुरक्षित रेस्क्यू किया। सभी नाबालिग लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं और उन्हें बिहार के सासाराम में धान रोपाई के कार्य के लिए ले जाया जा रहा था।

गोपनीय सूचना पर शुक्रवार रात की गई कार्रवाई में पड़वा थाना क्षेत्र से 14 और नावाबाजार थाना क्षेत्र से 13 नाबालिगों को बरामद किया गया। पुलिस ने मानव तस्करी के मामले में बिहार के कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। रेस्क्यू के बाद नाबालिग लड़कियों को सखी वन स्टॉप सेंटर तथा लड़कों को बाल गृह भेजा गया है।

बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) ने मामले में कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। सीडब्लूसी के सदस्य रवि शंकर ने शनिवार सुबह मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जानकारी मिली है। पूरे मामले में जांच की जा रही है सारे नाबालिग धान रोपने के लिए जा रहे थे। उनके साथ परिजन भी थे।

इधर, पुलिस पूरे प्रकरण की जांच मानव तस्करी के सभी पहलुओं से कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *