Birsa Times

राष्ट्रीय डिग्निटी अवॉर्ड-2026: उत्कृष्ट प्रतिभाओं का सम्मान, समाज में सकारात्मक बदलाव की सबसे बड़ी प्रेरणा: श्रवण कुमार

राष्ट्रीय डिग्निटी अवॉर्ड-2026: उत्कृष्ट प्रतिभाओं का सम्मान, समाज में सकारात्मक बदलाव की सबसे बड़ी प्रेरणा: श्रवण कुमार

दिल्ली स्थित दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज के सभागार में शनिवार को आयोजित नेशनल डिग्निटी अवॉर्ड-2026 समारोह में शिक्षा, चिकित्सा, सामाजिक सेवा, साहित्य और व्यवसाय समेत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री श्री श्रवण कुमार, असम-मिजोरम-अंडमान निकोबार-नागालैंड के पूर्व गवर्नर प्रो. जगदीश मुखी और यूपी सरकार के मंत्री डॉ. रघुराज सिंह बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। श्री श्रवण कुमार ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए और कहा कि किसी भी समाज की असली ताकत उसके वे लोग होते हैं, जो अपने कार्यों से दूसरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाते हैं। समारोह का आयोजन अभिकल्पना संस्था की ओर से किया गया था।

सम्मान समारोह के दौरान देश के अलग-अलग राज्यों से आए शिक्षाविदों, चिकित्सकों, उद्यमियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और साहित्यकारों को मंच पर आमंत्रित कर स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने वालों में कई ऐसे लोग भी शामिल रहे, जिन्होंने वर्षों से अपने-अपने क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से कार्य करते हुए समाज के लिए नई मिसाल कायम की है।

श्री श्रवण कुमार ने कहा कि पुरस्कार केवल उपलब्धियों का उत्सव नहीं होते, बल्कि वे समाज को बेहतर दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देते हैं। उन्होंने कहा कि जब किसी व्यक्ति के समर्पण और मेहनत को सार्वजनिक रूप से सम्मान मिलता है तो उससे नई पीढ़ी को भी उत्कृष्ट कार्य करने का उत्साह मिलता है। उन्होंने विजेताओं को बधाई देते हुए उनसे समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका आगे भी निभाने का आह्वान किया।

मंच से सभी अतिथियों ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सम्मान समारोह प्रतिभाओं को पहचान देने के साथ-साथ सेवा और समर्पण की भावना को भी मजबूत करते हैं। आयोजकों के अनुसार, इस वर्ष नेशनल डिग्निटी अवॉर्ड के तहत शिक्षा, चिकित्सा, सामाजिक सेवा, साहित्य और व्यवसाय सहित अनेक श्रेणियों में सम्मान प्रदान किए गए। समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षाविद, प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि और विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल हुईं।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *