मिलन समारोह मनाया गया

पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय एव प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद के समक्ष आज कांग्रेस भवन, रांची में अपराह्न 01 बजे राकेश सिंह, भाजपा मंत्री, लालपुर प्रखंड के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी में विधिवत रूप सें शामिल हुए। कार्यक्रम के अध्यक्षता लालपुर प्रखंड के कार्यकारी अध्यक्ष जय सिंह लुखड़ ने की तथा संचालन प्रखंड महासचिव सुनील कुमार दास ने किया। इस मौके पर मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप तुलस्यान, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डाॅ राजेश गुप्ता, राजीव प्रकाश चैधरी मौजूद थे।

मिलन समारोह में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी नये कार्यकर्ताओं को कांग्रेस का झंडा, पट्टा एवं फुलमाला पहनाकर स्वागत किया तथा अपने संबोधन में कहा कि झारखंड के युवा साथी भाजपा की कार्यशैली से परेशान हो चुके है, भाजपा भोले-भाले राज्य के युवाओं को लंबे समय तक झूठ बोलकर गुमराह नहीं कर सकते है। भाजपा की सरकार तानाशाह हो चुकी है, झूठी आंकड़े पेशकर जनता को बीच झूठे विकास की उपलब्धि गिना रहे हैं, गरीब, मजदूर, किसान, युवा सभी लोगों को मालूम हो चुका है भाजपा की सरकार में किसी का भला नहीं हो सकता।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि आमजनता भाजपानीत सरकार में सिर्फ उपर से लेकर नीचे तक भ्रष्टाचार झेल रही है। झारखंड जैसे प्रांत की पहचान भाजपा की राज्य में भूख से मरता इन्सान, कर्ज के बोझ तले आत्महत्या करता किसान, रोजगार के लिए पलायन करता नौजवान, मूलभूत सुविधाओं के लिए भी तरसा इन्सान के रूप में हो गई है। गरीब जनता की टैक्स के पैसे का दुरूपयोग भाजपा सरकार के द्वारा अपने पार्टी के प्रचार एवं अपने चेहरे को चमकाने के लिए किया जा रहा है।

मिलन समारोह में राकेश सिंह ने कहा कि भाजपा के द्वारा सिर्फ और सिर्फ लोगों को धर्म और मजहब के आधार पर झूठ के सहारे बांटने का काम किया जा रहा है। इसलिए कांग्रेस की विचार-धारा ही देश को आगे लेकर चल सकती है।

कांग्रेस में शामिल होने वालों में अरविंद कुमार, विरेन्द्र खलखो, दुगा शर्मा, जय प्रकाश भारती, हिमांशू कुमार, मो हसन, मयंक कुमार शर्मा, अफताब खान, सलमान खान, मोन्टी कुमार, धनंजय कुमार, सुभव शर्मा, वरूम शर्मा, सुधांशु कुमार, मंडल, दीपक कुमार, सोनू, प्रशांत सिंह, शदाब आलम, मोहम्मद ताहिर, मो जावेद, शहजादा, विजय कुमार, मनीष कुमार, सौरव ओझा, रवी रंजन सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।

Related posts

Leave a Comment