प्रियंका गांधी के रोड शो में उमड़े लोग

प्रियंका गांधी के रोड शो में उमड़े लोग

News Agency : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड शो के दौरान 1984 के सिख विरोधी दंगा पीडि़तों ने रोड शो के दौरान प्रदर्शन किया और काले झंडे दिखाए। प्रदर्शनकारियों ने सैम पित्रोदा के बयान हुआ तो हुआ के विरोध में नारे भी लगाए। प्रियंका गांधी ने गुरदासपुर संसदीय क्षेत्र के पठानकोट में रोड शो किया। रोड शो में लोग उमड़ पड़े। लोेग प्रियंका गांधी की एक झलक पाने काे बेचैन दिखे। लोगों ने प्रियंका का जबरदस्‍त स्‍वागत किया। इस दौरान प्रियंका ने लोगों को संबोधित किया। प्रियंका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि नरेंद्र मोदी पांच साल में सबसे बड़े कलाकार साबित हुए हैंरोड शो मेें कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बहुत उत्‍साहित दिखे। प्रियंका ने इस दौरान जगह-जगह रुक कर लोगों को संबोधित किया। इस दौरान प्रियंका ने लोगों से कहा, सुनील जाखड़ को जिताएं। रोड शो के दौरान प्रियंका ने लोगों के साथ संवाद भी किया। उन्‍होंने लोगों से पूछा, सुनील जाखड़ को जिताएंगे। आप लोगों को नेता चाहिए या अभिनेता। इस पर लोगों ने कहा-नेता। इस पर प्रियंका ने कहा कि फिर 19 मई को सुनील जाखड़ और कांग्रेस को वोट दें। इस दौरान प्रियंका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्‍होंने नोटबंदी और दो करोड़ रोजगार का मुद्दा भी उठाया।रोड शो के दौरान प्रियंका ने कहा कि सबसे बडे अभिनेता तो पीएम नरेंद्र मोदी है। वह पिछले पांच साल में सबसे बड़े अभिनेता साबित हुए हैं। जीएसटी ने आम लोगों को परेशान किया। कांग्रेस ने 70 साल मेॆ विकास करवाया, ले‍किन मोदी ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। एक बिजनेसमैन को राफेल का टेंडर दे दिया। वन रैंक वन पेंशन को हक देकर मोदी अहसान जता रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment