प्रदेश महिला कांग्रेस की जन जागरण अभियान

राजनीतिक संवाददाता द्वारा
रांची :प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गंुजन सिंह ने कहा कि माननीय अध्यक्ष श्री सोनिया गांधी राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरे देश भर में मंहगाई एवं आर्थिक मंदी के खिलाफ जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। विगत उपचुनाव में भाजपा को करारी हार का मुंह देखना पड़ा और उसके बाद बीजेपी ने पेट्रोल और डीजल रू. 5 ,10 कम कर दिए। किसान भाईयों की हत्यारी सरकार तीन काला कानून वापस तो लिये हैं पर उन किसान की जान गई है उनको श्रद्वाजंलि दें और उनके परिवारों को मुआवजा राशि प्रदान करें।
यह पत्रयात्रा कांग्रेस भवन से अलर्ब्ट एक्का चौक से कचहरी चौक, राजभवन से अपर बाजार होते हुए कांग्रेस भवन तक किया गया। यह पदयात्रा यहीं तक नहीं पर जन-जागरण अभियान के तहत शहर से गॉव के पंचातय तक भाजपा सरकार के विफलतााओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगी।
इस कार्यक्रम में बॉबी भगत, पिंकी सिंह, नीलम सहाय, अनिता सिन्हा, सुन्दरी तिर्की, पर्वती सिंह, मंजू जोशी, सीता राणा, कुमारी बाखला, प्रतिमा, सीमा सीता एक्का, मेरी तिर्की, अमृता भगत, कविता सिंह, बेबी देवी, मिना राय, प्रति सहाय, अजनता सामंत कृष्टिना बारला, जोशिमा खाखा, संगीता टोप्पो, मुख्य रूप से उपस्थित थे ।

Related posts

Leave a Comment