Birsa Times

पहली बारिश में वार्ड 17 की खुली विकास की पोल, जलजमाव से घरों में घुसा गंदा पानी

पहली बारिश में वार्ड 17 की खुली विकास की पोल, जलजमाव से घरों में घुसा गंदा पानी

बिश्रामपुर, पलामू। जिले के बिश्रामपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 में पहली ही बारिश ने विकास कार्यों की पोल खोलकर रख दी।गुरुवार को रुक-रुक कर हुई बारिश के बाद सड़कें नाली में तब्दील हो गईं,जिससे गंदा पानी लोगों के घरों में घुस गया।जलजमाव के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और वार्डवासी नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।इस समस्या को लेकर समाजसेवी गोपाल सोनी ने जनप्रतिनिधियों पर तीखा हमला बोला।उन्होंने कहा कि चुनाव के समय हाथ जोड़कर वोट मांगने वाले नेता अब जनता की समस्याओं से मुंह मोड़ चुके हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि वार्ड संख्या 17 में पिछले कई वर्षों से एक ही प्रतिनिधि के नेतृत्व में विकास के बड़े-बड़े दावे किए गए,लेकिन पहली ही बारिश ने उन दावों की सच्चाई उजागर कर दी।गोपाल सोनी ने सवाल उठाया कि आखिर विकास के वे वादे कहां गए,जिनके नाम पर जनता से वोट मांगे गए थे।उन्होंने कहा कि यदि समय रहते नाली निर्माण और जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो लोगों की परेशानी और बढ़ेगी।स्थानीय लोगों ने नगर परिषद प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से अविलंब जलजमाव की समस्या दूर करने,नालियों की सफाई कराने तथा स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *