Birsa Times

तेज़ रफ्तार ने बुझा दिया इकलौता चिराग़।

तेज़ रफ्तार ने बुझा दिया इकलौता चिराग़।

विकाश कुमार
चतरा। चतरा जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। चतरा जिले के चंगेर गाँव के सत्यम कुमार पिता अनुज रविदास उम्र पांच वर्ष का सोमवार शाम तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दिया, जिससे सत्यम की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि सत्यम अपने घर के समीप सड़क किनारे खड़ा था इसी बीच तेज रफ्तार से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर सत्यम को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही सत्यम की मौत हो गई। सत्यम अपने परिवार का इकलौता बेटा था और इसके तीन बहन है। घटना के बाद शव को सदर अस्पताल चतरा भेज दिया गया जिसके बाद पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों का कहना है कि घटना के जानकारी होने के वावजूद कोई जनप्रतिनिधि परिवार का सुध लेने नहीं पहुंचा। परिवार की आर्थिक स्थिति भी बहुत कमजोर है। वही घटना के बाद सत्यम के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *