झारखंड: सामूहिक दुष्कर्म के कुछ घंटों बाद पीड़ित लड़की की मौत, पांच लोग गिरफ्तार

झारखंड के धनबाद जिले में एक टीनेज लड़की के साथ कथित तौर पर पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। पीड़ित लड़की की घटना के कुछ ही घंटों बाद मौत हो गई। पुलिस ने इस बात की जानकारी शनिवार को दी है।

पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन पांच लोगों में दो नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि यहां जमारता जिले के एक गांव में शादी की पार्टी थी। शादी में आए मेहमान अपने रिश्तेदारों से मिलने गांव में ही दूसरी जगह गए थे। पीड़ित लड़की भी उसी स्थान पर पड़ोस में रहती थी।

इन्हीं लोगों में ये पांच आरोपी भी शामिल थे। ये सभी शराब के नशे में थे। शुक्रवार को रात के 9 से 10 बजे के बीच में ये लोग लड़की को एक रेतीली जगह ले गए। और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित लड़की के पिता का कहना है कि उनकी बेटी लड़खड़ाते हुए घर पहुंची। घर पहुंचने के बाद उसने पूरी घटना के बारे में बताया और फिर बेहोश हो गई।

इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पीड़ित लड़की का शव पोस्टमार्टम के लिए पाटलीपुत्र मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमें संदेह है कि इस अपराध में पांच से ज्यादा लोग शामिल थे। हम सभी गिरफ्तार लोगों को धनबाद स्थित जिला मुख्यालय ले जाकर पूछताछ करेंगे।”

पूर्वी टुंडी ब्लॉक डेवलेपमेंट अधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा ने पीड़ित लड़की के पिता से बात की है। उन्होंने परिवार को आश्वासन दिया है कि वह राज्य सरकार के नियमों के मुताबिक सभी तरह की सहायता प्रदान करेंगे।

Related posts

Leave a Comment