कानपुर में प्रियंका दो घंटे ही चुनाव प्रचार करेगी

Priyanka will campaign for two hours in Kanpur

New Agency : कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल का चुनाव प्रचार करने के लिए प्रियंका वाड्रा शुक्रवार को दो घंटे शहर में रहेंगी। एसपीजी और शहर कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक में यह तय हुआ। पूर्व नियोजित रूट प्लान में भी बदलाव किया गया है।

इसके बाद तय हो गया कि फिलहाल प्रियंका अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र में रोड शो नहीं करेंगी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा अपराह्न तीन बजे पहुंचेंगी। यहां से उनका रोड शो शुरू होगा। रोड शो रामादेवी, सीओडी पुल, टाटमिल चौराहा, घंटाघर, नयागंज किराना मार्केट, सराफा बिरहाना रोड होते हुए फूलबाग पहुंचेगा। यहां नुक्कड़ सभा होगी। इसके बाद प्रियंका का काफिला कंपनी बाग चौराहा, मेघदूत होटल होते हुए बड़ा चौराहा पहुंचेगा। जहां पर रोड शो समाप्त हो जाएगा।

कानपुर और अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए एक साथ रोड शो तय किया जा रहा था। हालांकि समयाभाव के चलते कानपुर के लिए प्रियंका का रोड शो तय किया गया है। शहर कांग्रेस कमेटी के मुताबिक अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र में रोड शो करने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आएंगे। यह कार्यक्रम जल्द बनाया जाएगा।

Related posts

Leave a Comment