कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान

रांची जिला महानगर कांग्रेस कमिटी के रातु रोड प्रखंड में कांग्रेस जनसंपर्क अभियान चलाया गया, जिसके तहत प्रत्येक बूथ में पांच कार्यकर्ताओं का कमिटी बनाने का निर्णय लिया गया। मौके पर सेंटर इंचार्ज की जिम्मेवारी सौंपी गई। बैठक की अध्यक्षता संतोष सिंह ने किया जबकि प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव मुख्य रूप से उपस्थित थे।

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों की मोदी सरकार और साढ़े चार वर्षों की रघुवर सरकार के काम-काज का मूल्यांकन का समय आ गया है। सरकार के गलत नीतियों के कारण आज आमजन परेशान हैं, छात्रों को शिक्षा नहीं मिल रही है, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है, छोटे दुकानदार का व्यापार बुरी तरह से प्रभावित हुआ है, किसान आत्महत्या कर रहे है, झारखंड का अस्तित्व खरते में है। किसान एवं आदिवासियों की जमीन लूटने के लिए सरकार अमादा है। ऐसी स्थिति में सरकार को उखाड़ फेकने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संकल्प लेना पड़ेगा। बूथ एवं मुहल्ला स्तर तक कांग्रेसजनों को सक्रिय रूप से अभियान चलाना पड़ेगा और लोगों को पार्टी से जोड़कर जनविरोधी सरकार के खिलाफ एकजुट करना होगा।

बैठक को कामगार कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष दीपक ओझा, वार्ड 30 के अध्यक्ष जयप्रकाश वर्मा, वार्ड 31 के अध्यक्ष जीतु साहू और वार्ड 32 के अध्यक्ष अभिषेक ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से, प्रवीण, सुरेंद्र साहू, विजय गुप्ता, जीतू साहू, जय प्रकाश वर्मा, अभिषेक, दीपक सिंह, छोटू महतो, बिनोद सिंह चैधरी, जगरनाथ साहू,फरीद खान, प्रमोद यादव, सोनी नायक, लालु उरांव, विशाल, बंटी सिंह आदि उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment