आदिवासी एक्सप्रेस संवाददाता- अबुल कलाम
टंडवा- (चतरा)। प्रखंड के अंतर्गत टंडवा में विभिन्न स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन सड़क पर धड़ल्ले से चल रही हैं जिसके कारण ओवर स्पीड, ओवर लोडिंग, ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट, रॉन्ग पार्किंग, टैक्स आदि का जांच किया गया। जांच में बहुत सारे चीजों पर त्रुटि पाया गया और ना ही यातायात नियमों का पालन किया जाता है, ऐसे वाहन से ना सिर्फ राजस्व की हानि हो रही है बल्कि आम लोगों के जानमाल के नुकसान का भी खतरा बना रहता है. इसी को लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) महेश्वरी प्रसाद ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। डीटीओ महेश्वरी प्रसाद संबंधित थाना के पुलिस कर्मियों के साथ टैक्स डिफॉल्टर्स, ओवर लोडेड, पॉल्यूशन, परमिट और दो पहिया वाहनों के हेलमेट, तीन सवारी एवं अन्य वाहन संबंधी कागजातों की जांच की, इस दौरान जो भी वाहन मालिक नियमों को ताक पर रखकर वाहन चला रहे थे, इसी को लेकर मोटर वाहन अधिनियम 1988 के विभिन्न धाराओं के अंतर्गत बारी-बारी से सभी वाहनों के दस्तावेज की जांच की गई 100 वाहनों में 15 वाहनों से जुर्माना वसूला गया जिसकी रकम 1 लाख 57 हजार 502 बताई गयी।
डीटीओ ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, कानून नियमों की अनदेखी पर वसूला 1,57,502 का जुर्माना
