-देवघर से दिव्य दिनकर संवाददाता प्रेम रंजन झा
कुंडा पुलिस की छापेमारी में देशी कट्टा, जिंदा कारतूस और 3 बाइक बरामद, पूछताछ जारी
कुंडा/देवघर: कुंडा थाना क्षेत्र के चाँदडीह सरकंडा जंगल में डकैती की योजना बना रहे दो अपराधियों को पुलिस ने अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित छापामारी दल ने 02 जुलाई 2026 की रात गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए तरकंडा जंगल से दोनों को पकड़ा। शेष चार अपराधी रात के अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
पूछताछ में पता चला कि सभी अपराधकर्मी चाँदडीह बसनता में डकैती की योजना बनाने के लिए एकत्र हुए थे। पूर्व में भी ये लोग कई डकैती, लूटपाट व छिनतई की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। गिरफ्तार अपराधियों में अविनाश साह 22 वर्ष, पिता भागीरथ साह, पता चाँदडीह बसनता थाना कुंडा और अनर पासवान 26 वर्ष, पिता कुलदेव पासवान, साकिन कुलनटाँड़ थाना सरैयाहाट जिला दुमका शामिल हैं।
बरामद सामान: पुलिस ने इनके पास से लोहे का देशी कट्टा 01, 8mm KF लिखा जिंदा कारतूस 02, मोबाइल फोन 02 और तीन मोटरसाइकिल बरामद की हैं। बरामद बाइक में सफेद रंग की अपाचे, काला रंग का पल्सर और काला-लाल रंग का पल्सर शामिल है।
छापामारी दल में पु0अ0नि0 प्रशांत कुमार-2 कुंडा थाना, पु0अ0नि0 प्रशांत कुमार-1 देवीपुर थाना, पु0अ0नि0 सानु बाण्डो, स0अ0नि0 विध्नर विश्वकर्मा, स0अ0नि0 शिवयतन मुर्मू, हव0 बर्जेन्द्र देव, आ0-731 प्रवीन कुमार, आ0-770 राजीव मुर्मू और तक0 शाखा के रियाजुल हक शामिल थे। कांड संख्या 82/2026 में धारा 310(4)/310(5) भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 25(1-B)a/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

