Birsa Times

अमडा़पाडा़ में 21 वर्षीय विवाहिता का बिस्तर पर पड़ा मिला खून से लथपथ शव, महिला ने की थी तीन शादियां, जांच में जुटी पुलिस

अमडा़पाडा़ में 21 वर्षीय विवाहिता का बिस्तर पर पड़ा मिला खून से लथपथ शव, महिला ने की थी तीन शादियां, जांच में जुटी पुलिस

सुस्मित तिवारी
पाकुड़।
पाकुड़ जिले के अमडा़पाडा़ थाना क्षेत्र के डूमरचीर जेटके टोला में बुधवार को 21 वर्षीय विवाहिता का संदिग्ध परिस्थिति में शव घर में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान मारुति मरांडी के रूप में हुई है उसका शव घर के अंदर खून से लथपत अवस्था में बिस्तर में मिला जबकि सिर से लगातार खून बह रहा था, घटना की सूचना मिलते ही अमडा़पाड़ा थाना प्रभारी अनूप रोशन भेगड़ा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की । प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस हत्या के आशंका जताते हुए मामले की पड़ताल कर रही है। इस संबंध में मृतका की मां मरांगमय ने बताई की यह उसकी इकलौती बेटी थी, सुबह बेटी को बिस्तर पर खून से लथपथ देख शोर करने पर आसपास के लोग जमा हो गए पश्चात सूचना पुलिस को दी गई, मृतका के मां के अनुसार मृतिका मारुति मरांडी की तीन शादी हुई थी, वर्तमान में मां के साथ रहती थी। इधर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सोनाजोड़ी सदर अस्पताल भेज दिया है। स्थानीय लोगों का मानना है कि किसी ने सर पर नुकीले धारदार हथियार से वार किया है जिससे उसकी मृत्यु हो गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *