Birsa Times

अनियंत्रित पिकअप वाहन बिजली के खंभे से टकराया,बाल-बाल बचा चालक

अनियंत्रित पिकअप वाहन बिजली के खंभे से टकराया,बाल-बाल बचा चालक

आदिवासी एक्सप्रेस/ लालू कुमार यादव
हुसैनाबाद,पलामू।
हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला-दंगवार मुख्य सड़क पर दुलहर गांव के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर 11 हजार वोल्ट बिजली लाइन के खंभे से टकरा गया।हादसे में पिकअप वाहन पलट गया और एक बिजली का खंभा पूरी तरह टूट गया, जबकि दूसरा खंभा भी क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जाता है कि पिकअप वाहन दंगवार की ओर से जपला की ओर जा रहा था।इसी दौरान दुलहर गांव क़े पास अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन सीधे बिजली के खंभे से जा टकराया। संयोगवश घटना के समय बिजली आपूर्ति बंद हो गयी थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया और कुछ दूरी पर स्थित 11 हजार वोल्ट लाइन का जंपर काटकर क्षतिग्रस्त हिस्से की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। इसके बाद शहरी क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। विभाग के अनुसार, क्षतिग्रस्त खंभे को ठीक करने और मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्र में बिजली आपूर्ति शुरू की जाएगी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *