रिपोर्ट – विजय कर्मकार
हिरणपुर, पाकुड़: जिले के हिरणपुर स्थित संत लुक्स अस्पताल (मिशन) के सामने बोलेरो पिकअप और टोटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई और न ही किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। बोलेरो पिकअप (वाहन संख्या JH 04X 0165) और टोटो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। दुर्घटना में दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है घटना की सूचना मिलते ही हिरणपुर थाना प्रभारी विनय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी तथा दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर थाना ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है समय रहते बड़ा हादसा टल जाने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली
हिरणपुर मिशन के पास बोलेरो पिकअप और टोटो में जोरदार टक्कर, बड़ा हादसा टला
