Birsa Times

छतरपुर स्थित सरकारी डिग्री कॉलेज में नामांकन प्रक्रिया शुरू

छतरपुर स्थित सरकारी डिग्री कॉलेज में नामांकन प्रक्रिया शुरू

B.SC B.A. B.COM में नामांकन प्रारम्भ
आदिवासी एक्सप्रेस/पप्पू यादव
नौडीहा बाजार,पलामू।
जिले छतरपुर प्रखंड के रजमनडीह स्थित सरकारी डिग्री कॉलेज में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। छतरपुर और नौडीहा बाजार समेत आसपास के प्रखंड के विद्यार्थी स्नातक के कला, विज्ञान और कॉमर्स के नामांकन कर सकते हैं। प्रभारी प्राचार्य नरेश कुमार ने बताया कि नामांकन हेतु चांसलर पोर्टल 16 जून 2026 से 16 जुलाई 2026 तक खुला रहेगा। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 जुलाई 2026 है। पहली चयन सूची के दस्तावेजों की भौतिक सत्यापन 20 जुलाई 20 जुलाई 2026 से 27 जुलाई 2026 तक होगी। वहीं दूसरी चयन सूची प्रशासन 30 जुलाई 2026 जिसके दस्तावेजों की भौतिक सत्यापन 31 जुलाई 2026 से 6 अगस्त 2026 तक होगी। SC, ST, OBC (bc1 and bc2) विद्यार्थियों के पास जाति प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। विशेष जानकारी के लिए महाविद्याल में सूचना चिपकाया हुआ है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *