रवि कुमार
गुरुआ (गयाजी)। गुरुआ थाना पुलिस ने न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटियों में महादेवपुर गांव निवासी रंजीत यादव तथा सराईताड़ गांव निवासी छोटू रिक्यासन शामिल हैं। दोनों गुरुआ थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों वारंटियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस द्वारा आगे की अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
