गोमो। तोपचांची प्रखंड के रामाकुण्डा पंचायत में रेल परियोजना में कार्य कर रहे मजदूर अपनी मजदुरी बढ़ाने को लेकर बीते मंगलवार से हड़ताल पर चले गए थे. शुक्रवार को तोपचांची प्रखंड उप प्रमुख हेमलाल महतो के नेतृत्व में रेल परियोजना के कार्य में लगे प्लांट के अधिकारियों से मजदूर के मजदूरी बढ़ाने को लेकर वार्ता हुई. जिसमें प्लांट के अधिकारियों के द्वारा मजदूरों की मजदूरी में इजाफा किया गया. मजदूरों की मजदूरी में इजाफा करने के बाद मजदूरों ने उप प्रमुख हेमलाल महतो को धन्यवाद दिया।
मजदूरों का मजदुरी बढ़ी , काम पर लौटे मजदूर
