धनबाद की हजारों महिलाएं मंईयां सम्मान योजना की राशि के इंतजार में लगातार सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रही हैं, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिल रहा है। कई महिलाओं ने चार से आठ महीने पहले आवेदन किया था, फिर भी अब तक उनके खातों में पैसे नहीं पहुंचे हैं।कार्यालयों में चक्कर, लेकिन समाधान नहींभूली की रेखा देवी, बरमसिया की सुमन देवी और कुम्हार पट्टी की रूबी देवी समेत कई महिलाओं ने बताया कि वे महीनों से कार्यालयों का दौरा कर रही हैं, लेकिन कभी सर्वर डाउन होने, कभी साइट बंद होने, तो कभी लिंक फेल होने के बारे में बताया जा रहे है साथ ही कईं महिलाओं का डीबीटी माध्यम में भी गड़बड़ी देखी जा रही है।74 हजार आवेदन होल्ड परउत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त पवन कुमार के अनुसार, 74,000 आवेदकों के फॉर्म में विभिन्न त्रुटियां पाई गई हैं, जिससे उन्हें होल्ड पर रखा गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि 10-15 दिनों के भीतर इन समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा।सरकार से महिलाओं की गुहारमहिलाएं सरकार से मांग कर रही हैं कि जल्द से जल्द उन्हें योजना का लाभ मिले, ताकि वे अपनी जरूरतें पूरी कर सकें। क्या प्रशासन इस समस्या का हल निकाल पाएगा, या महिलाएं यूं ही सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाती रहेंगी?
मंईयां_सम्मान योजना की राशि के इंतजार में महिलाएं बेहाल, कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर!
