जमुआ,प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के चितरडीह में मंगलवार को स्थानीय ग्रामीणों ने एक प्रेमी जोड़े को विवाह के बंधन में बांध दिया। युवक अंग्रेज तुरी पिता लालो तुरी ग्राम महतोटांड़ पोस्ट लताकी प्रखंड जमुआ जिला गिरिडीह का रहने वाला है।जबकि युवती रुक्मिणी कुमारी पिता अर्जुन तुरी ग्राम पोस्ट चितरडीह प्रखंड जमुआ जिला गिरिडीह की रहने वालीं है। दोनों ने बताया कि हमदोनों लगभग दो वर्षों से मिल जुल रहें थे। इसी दरमियान हमदोनो में प्रेम हो गया और हम-दोनों शादी के लिए तैयार हो गए। विवाह चितरडीह के शिव मंदिर में हिन्दू रिति-रिवाज के साथ दोनों परिवार एवं सैकड़ों ग्रामीणों के बीच सम्पन्न कराई गई। मौके पर समाजसेवी सुधीर कुमार सिंह, जय प्रकाश सिंह, अनुप कुमार सिंहा, जुमदली मियां, मो सरताज परवेज, राजेन्द्र सिंह, ब्रह्मदेव साव, बिहारी तुरी, कामदेव तुरी, टुनीया देवी, वकील तुरी, भुदेव सिंह, धरम तुरी सुनीता देवी आदि लोग मौजूद थे।
Related posts
-
37 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या,जांच में जुटी पुलिस
पोडै़याहाट– थाना क्षेत्र के बंगाली टोला गांव निवासी 37 वर्षीय शिवमंगल रूज का बीते गुरुवार देर... -
पति-पत्नी के विवाद में पत्नी ने तीन मंजिला इमारत से कूद कर दी जान,मायके वालों ने दामाद पर लगाया आरोप
हनवारा महगामा अनुमंडल अंतर्गत हनवारा थाना क्षेत्र के काला डुमरिया गांव की एक विवाहिता का दिल्ली... -
झाड़फूंक के नाम पर आदिवासी महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
पोडै़याहाट प्रखंड क्षेत्र के देवदांड थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते दिनों एक आदिवासी गांव के एक आदिवासी...