दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार , भेजे गए न्यायिक हिरासत में ,शेष पर तलाश जारी

सुस्मित तिवारी

पाकुड़। पिछले दिनों 6 जून को अमरपाराथाना क्षेत्र में दो युवती की सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटित हुई थी। प्राप्त सूचना के अनुसार दोनों बच्चिया अपने घर से 6 जून को मोबाइल मरम्मत कराने हेतु निकली थी। किंतु देर शाम वह वापस नहीं लौटी। उसके भाई ने उसकी तलाश की थी। नहीं मिलने पर उसने आमड़ापाड़ा थाने में गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

 रिपोर्ट दर्ज करते ही पुलिस सक्रिय हुई और दोनों बच्चियों को बरामद कर लिया। इस संबंध में पुलिस अवर निरीक्षक मृत्युंजय कुमार सिंह ने प्रेस को बताया कि बच्चियों को बरामद करने के बाद ज्ञात हुआ की दोनों के साथ कुछ युवकों ने दुष्कर्म किया है। घटना की पुष्टि होते ही इस संबंध में अमरपारा पाड़ा थाने में कांड संख्या 24/2024 दिनांक 7/6/24 भारतीय दंड विधान की धारा 342, 376/डी ,120 बी,379/34, व 4/6 पोक्सो एक्ट के तहत रावण मुर्मू उर्फ रावण सोरेन एवं अन्य अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज करते हुए लगातार अनुसंधान करते हुए छापामारी की जा रही थी। दोषियों को गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा रावण सोरेन उर्फ रावण मुर्मू और अप्राथमिक अभियुक्त पतरस मुर्मू दोनो बड़ातालडीह के रहने वाले हैं को अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार कर न्याय सिरसत में भेज दिया गया। इनके पास से एक मोबाइल बरामद हुआ है।

छापामारी दल में मुख्य रूप से पुलिस अवर निरीक्षक मृत्युंजय कुमार सिंह, पु अ नि अजय महतो, श्रीचंद किस्कू,अरविंद मंडल ,दिलीप बास्की ,आशीष राम, प्रदीप कुमार ,संजय यादव, कुमार गौरव , अखिलेश राम, ईश्वर, मनोज कुमार शामिल थे।

Related posts

Leave a Comment