इंडिया गठबंधन के सांसद प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो से बेहतर कोई नहीं — रामावती देवी

गोमो। 23 मई 2024 को गोमो तथा आसपास के इलाकों में गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो के पक्ष में झामुमो धनबाद जिला उपाध्यक्ष रामावती देवी के नेतृृत्व में दर्जनों महिलाओं के द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया गया। यह अभियान लोको बाजार, हरिजन टोला, हटिया तांड, नाला पार, खेसमीं आदि क्षेत्रों चलाया गया। इस दौरान रामावती देवी ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार से जनता त्रस्त है। महंगाई चरम सीमा पर है। युवक बेरोजगारी से परेशान हैं। गैस सहित खाने पीने के सारे वस्तुओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। किसानों पर ज़ुल्म किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी का एक भी वादा पूरा नही हुआ। मोदी जी सिर्फ बकवास की बात करते हैं। उनके झूठे वादों से देश की जनता ऊब गई है। इसलिए हम सभी महिलाएं सभी इलाकों में घूम कर मोदी के गलत नीतियों के बारे में लोगों को बताने का काम रहे हैं। अब केन्द्र की भाजपा सरकार को हटाकर इंडिया गठबंधन की सरकार को बैठाना बहुत जरूरी है। ताकि देश की विकास के साथ यावाओं को रोजगार मिले तथा बेटियों की आबरू भी सुरक्षित रहे। इसलिए हमलोग गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो को भारी मतों से जिताने की अपील ग्रामीणों से कर रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment