महीला ने दहेज उत्पीड़न व घर में नही रखने का पति व परीजनों पर लगाया आरोप

बांका/कटोरिया से संवाददाता श्रीकान्त यादव की रिपोर्ट

बांका/कटोरिया थाना क्षेत्र के बसमत्ता पंचायत अंतर्गत कमलपुर गांव के एक महिला ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ थाना में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। गांव निवासी पप्पू यादव की पत्नी प्रमिला देवी ने आवेदन में बताया है कि वो जब ससुराल जाती है उसके साथ ससुराल वाले गाली गलौज मारपीट करता है। इतना ही नहीं मायके से उसे दहेज के रूप में एक लाख नगद के साथ चार चक्का वाहन लाने का दबाव बनाया जा रहा है। ऐसा नहीं करने पर जान से मारकर जंगल में फेंक देने की धमकी दे कर घर से भगा दिया है। पीड़ित महिला झारखंड देवघर जिला अन्तर्गत रिखिया थाना क्षेत्र के कुसुमडिह गांव निवासी समर यादव की पुत्री प्रमीला देवी हे जिनकी शादी 2021 में हिन्दू रिती रिवाज के अनुसार बिहार के बांका जिला अन्तर्गत कटोरिया थाना क्षेत्र के कमलपुर गांव निवासी भुवनेश्वर यादव के पुत्र पप्पू यादव से हुई थी। सादी के बाद ससुराल आना-जाना होने लगा. परन्तु पति पप्पू यादव,ससुर भुवनेश्वर यादव,सास कुन्ती देवी,भेसुर राजकिशोर यादव,गोतनी अंजू देवी,दुसरा भेंसुर रघु यादव,गोतनी रूवी देवी,ननद दुलारी देवी,ननदोई जनार्दन यादव ने मिलकर गली देते हुए रोज प्रताड़ित करता है। सभी आरोपियों का कहना है कि जब तक एक लाख नगद और चार चक्का गाड़ी नहीं लाओंगी तबतक तुझे इस घर में बसने नही देंगे। 

वही इस मामले को लेकर बसमत्ता पंचायत के वर्तमान मुखिया सरिता कुमारी का कहना है की कई बार इस मामले को लेकर पंचायत बुलाकर झगड़े को सुलझाना चाहा मगर लड़का पक्ष के लोग पंचायती में जमा नही हुए।जिनके कारण मामले को सुलझाया नही गया।

इस बात को लेकर लड़का पक्ष के मुख्य सदस्य आरोपित महिला के पति पप्पू यादव से फोन पर बात हुई जिनमे उन्होने कहा लड़की के पिता को जहां जो कुछ करना हे कर लेने दिजीए जब लड़की के पिता थक जाऐंगे। तब पंचायती मे  शामिल होंगे। व बात करेंगे।

साथ ही पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Related posts

Leave a Comment