खेल-खेल में किशोर ने लगाया फाँसी हुई मौत

बांका कटोरिया से श्रीकान्त यादव की रिपोर्ट

बांका कटोरिया थाना क्षेत्र के बसमत्ता पंचायत अंतर्गत मालवथान गांव में एक किशोर की मौत खेल-खेल में फाँसी लगाने से हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के लालधारी यादव उर्फ कोकू यादव के आठ वर्षीय पुत्र बजरंगी कुमार घर के कुछ ही दूरी पर जंगल में बकरी चराने गये थे। साथ में गांव के दो छोटे-छोटे सात वर्षीय किशोर अमित कुमार व करण कुमार था। जिसने बताया की खेलने के क्रम में पेड़ पर गमछा से फाँसी लगाने वाला खेल बजरंगी खेलने लगा। तभी हमलोगों ने कहा कि गिर जाओगे वैसा खेल मत खेलो परन्तु हमलोगों कि बात नही मानते हुए फाँसी लगाने लगा। लेकिन एक बार गांठ अच्छा से नही लगने पर गिर गया व दूसरी फाँसी का फंदा दो गांठ देकर लगाया व झूल गया। जिनसे छटपटाने लगा। तभी हमलोगों ने घर आकर उनके मां को बताया जिसने जाकर पुत्र को फंदे से खोलकर उतारा व दहाड़ मारकर रोने लगी। हल्ला होने पर आस-पास के ग्रामींण दौड़कर गये। व पिता को जानकारी दी तभी पिता के साथ परिजनों ने आनन-फानन में कटोरिया रेफरल अस्पताल ओटो से पहुँचाया जहां डोक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।

बताते चलें कि घर में मां पिंकू देवी अपने घरेलू काम में बयस्त थी। पिता रोजाना की तरह मजदूरी करने गांव के लाखो यादव के घर में गया था। जिनका एक चिराग के रूप में पुत्र बजरंगी कुमार था। जिसने खेल-खेल में आत्महत्या फाँसी लगाकर कर ली है। शेष अब मात्र एक छोटी पुत्री रोशनी कुमारी पांच वर्ष की बची है। वही अचानक दर्दनाक घटना हो जाने से बृध दादा डेगलाल यादव, दादी सुकमारी देवी,चाचा बिक्रम यादव चचेरे भाई सुभाष कुमार व सुचीन कुमार के साथ सेजवा गांव के नाना अंतू यादव नानी सुभद्रा देवी एवं मामा व मोसियों की रो-रोकर बुराहाल है। वही माता पिता का एक मात्र पुत्र की मौंत हो जाने से रोते हुए अचेत हो जा रहे है। वहीं ग्रामीणों में मायूसी छाया हुआ है।

Related posts

Leave a Comment