राहुल गांधी के नामांकन के बाद बोलीं प्रियंका ‘मेरे भाई का ध्यान रखें, वो निराश नहीं करेंगे’

लोकसभा चुनाव 2019 में दो सीटों से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज वायनाड लोकसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया. नामांकन के बाद राहुल गांधी ने एक रोड शो किया. रोड शो के बाद प्रियंका गांधी ने वायनाड के वोटरों से अपील करते हुए कहा कि मेरे भाई का ध्यान रखना. बहुत ही साहसी है. वायनाड की जनता को कांग्रेस के पाले में लाने के लिए प्रियंका गांधी ने कहा, ”मेरा भाई, मेरा सच्चा दोस्त और अब तक जिनसे मिली हूं उनमें सबसे साहसी. वायनाड…

Read More

वायनाड में आज नामांकन पत्र दाखिल करेंगे राहुल गांधी, प्रियंका भी रहेंगी साथ

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अबकी बार दो जगह से चुनाव लड़ रहे हैं. यूपी के अमेठी और केरल के वायनाड से. 4 अप्रैल को राहुल गांधी वायनाड से पर्चा भरने जा रहे हैं. राहुल गांधी वायनाड में पहले कांग्रेस महासचिव और अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ 2 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे. इसके बाद नामांकन करेंगे. इसके अलावा गुरुवार को देश के 22 शहरों में कांग्रेस अपने मेनिफेस्टो पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी. बीते मंगलवार को वायनाड से चुनाव लड़ने के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा था कि दक्षिण…

Read More

कांग्रेस के घोषणापत्र पर प्रियंका बोली: युवा असली मुद्दों पर दें ध्यान

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे उनकी पार्टी का घोषणापत्र पढ़ें और इस चुनाव में असल मुद्दों पर ध्यान दें। पार्टी का घोषणापत्र जारी होने के बाद प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मैं सभी लोगों, खासकर युवाओं और पहली बार वोट देने जा रहे युवा वर्ग से आग्रह करती हूं- कृपया हमारा घोषणापत्र पढ़ें। इस चुनाव में असल मुद्दों पर ध्यान दें।’’ कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को अपना घोषणापत्र जारी किया जिसमें गरीबों को न्यूनतम आय योजना (न्याय) के…

Read More

प्रियंका के आने से थमा कांग्रेस से पलायन

प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीतिक में कदम रखने और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी बनने के बाद से कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता जोश में भरे नजर आ रहे हैं. यही वजह है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के किसी भी नेता ने हाल के दिनों पार्टी का दामन नहीं छोड़ा है. जबकि सपा, बसपा और बीजेपी नेताओं के पार्टी छोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है और नेताओं का राजनीतिक ठिकाना कांग्रेस बन रही है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में आए हुए करीब ढाई महीने होने जा रहे…

Read More

जिसमें राम को प्रणाम करने की हिम्मत नहीं, वह रामभक्तों का वोट नहीं ले पाएगा: ईरानी

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के कल अयोध्या में रामलला के दर्शन ना करने पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि जो राम को प्रणाम करने की हिम्मत नहीं कर सकता, वह रामभक्तों का वोट नहीं ले पाएगा। भाजपा की स्टार प्रचारक स्मृति ने आंवला लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी धर्मेन्द्र कश्यप के समर्थन में आयोजित सभा में प्रियंका पर कटाक्ष करते हुए कहा  देखिए इन लोगों की राजनीति! अयोध्या तक गए, लेकिन रामलला के सामने शीश ना झुकाया और कहा कि इससे हमारा…

Read More

प्रियंका गांधी का ‘कनेक्ट’ भाजपा की चिंताएं बढ़ा रहा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का पहले अमेठी, रायबरेली में कार्यक्रम, अयोध्या में रोड शो और हनुमानगढ़ी पर माथा टेकना विपक्ष की चिंता बढ़ाने के लिए काफी रहा। इसे प्रियंका का आम लोगों से ह्यकनेक्टह्ण और बहुत ही सधे अंदाज में भाजपा के हिंदुत्व को निशाने पर लेना है, जो विपक्ष खासतौर पर भाजपा को फिक्रमंद किए है। शायद यही वजह है कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने अयोध्या में उनकी सक्रियता पर पलटवार करने में जरा भी विलंब नहीं किया। प्रियंका तीन दिन के अमेठी, रायबरेली और अयोध्या के दौरे पर…

Read More

प्रियंका बोलीं- पीएम मोदी पाकिस्तान में बिरयानी खाने गए थे

लोकसभा चुनाव में पड़ोसी देश पाकिस्तान की हरकत भी एक बड़ा मुद्दा बनकर उभरा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बालाकोट एयरस्ट्राइक को लेकर की गई बयानबाजी के बहाने कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के नेताओं पर पाकिस्तान का पक्ष लेने का आरोप लगा रहे हैं. वहीं विपक्षी पार्टियां हर आरोपों पर पलटवार कर रही है. शुक्रवार को ही अयोध्या (फैजाबाद) पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर बरसीं. उन्होंने कहा, ”वो (पीएम मोदी) पाकिस्तान बिरयानी खाने गए थे.” प्रियंका ने इस सवाल पर जवाब दिया कि बीजेपी कह रही…

Read More

पूर्वांचल में प्रियंका-मेनका आमने सामने

उत्तर प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रियंका गांधी के ताबड़तोड़ दौरे से बीजेपी की बैचेनी बढ़ गई है. प्रियंका को जब से पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी और कांग्रेस महासचिव नियुक्त किया गया है, वह देश के सबसे बड़े सियासी सूबे में काफी सक्रिय हो गई हैं. अब इसकी काट के लिए बीजेपी भी रणनीति बनाने में जुट गई है. माना जा रहा है कि बीजेपी पूर्वांचल में गांधी बनाम गांधी का मुकाबला शुरू करने जा रही है. सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में शुक्रवार को…

Read More

केंद्र सरकार पर जनता के सवालों का सामना करने की हिम्मत नहीं: प्रियंका गांधी

(एजेंसी), कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को भाजपा पर देश के संविधान और लोकतंत्र को नष्ट करने की पूरी तैयारी कर लेने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि केन्द्र ‘सबसे कमजोर’ सरकार में जनता के बुनियादी सवालों का सामना करने की हिम्मत नहीं है। प्रियंका ने अयोध्या में कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल खत्री के समर्थन में आयोजित जनसभा में कहा कि इन लोगों ने संविधान, लोकतंत्र और संस्थाओं को नष्ट करने की पूरी योजना बना ली है। संविधान और लोकतंत्र जनता को मजबूत बनाते हैं। चूंकि ये…

Read More

प्रियंका गांधी का आज अयोध्या दौरा

कांग्रेस महासचिव व पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा आज अयोध्या दौरे पर रहेंगी। प्रियंका गांधी का हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन करने का कार्यक्रम हैं, इसके अलावा रोड शो भी करेंगी। तीन जगहों पर नुक्कड़ सभा का कार्यक्रम तय किया गया है। प्रियंका गांधी करीब साढ़े पांच घंटे अयोध्या में रहेंगी। दरअसल, कुमारगंज से प्रियंका गांधी का रोड शो शुरू होगा, यह रोड़ शो अयोध्या के हनुमागढ़ी में समाप्त होगा। हनुमानगढ़ी में प्रियंका पूजा अर्चना करेंगी। उनके रोड शो को लेकर एसपीजी ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। साथ…

Read More