गोमो । 1 जून 2025 रविवार को मैट्रिक पास और इंटर पास सफल विद्यार्थियों को उनकी सफलता को सम्मान दिया गया। इस क्रम में ग्राम शिक्षा समिति नेरो और विद्यालय प्रबंधन समिति मध्य विद्यालय नेरो ने विद्यालय परिसर में ग्रामीणों की उपस्थिति में एक कार्यक्रम रखा।कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत शिक्षक द्वारिका प्रसाद महतो ने की।लगभग 33 से अधिक विद्यार्थियों को आज के कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया जिसमें अधिकतम अंक विशाल कुमार महतो 94% मार्क्स, संदीप कुमार महतो 90% मार्क्स, ललिता कुमारी 86% मार्क्स ,दिवाकर प्रसाद महतो 85% मार्क्स आदि प्रमुख रहे। अध्यक्षीय आशीर्वचन में श्री द्वारका महतो ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उन्हें गांव के रोल मॉडल कपिल महतो सहायक सचिव झारखंड सरकार के जैसे बनने की प्रेरणा दी। विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष बबीता देवी ने आगे शिक्षा जारी रखने में आने वाले व्यवधान को हर संभव दूर करने का आश्वासन दिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बच्चों के लिए एक ऐसे पुस्तकालय जहां सभी कंपटीशन की किताबें निशुल्क उपलब्ध रहेगी की सुविधा उपलब्ध कराने का और कंप्यूटर की शिक्षा निशुल्क प्राप्त करने का विद्यालय की ओर से भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में जाकिर हुसैन सहायक शिक्षक, धनंजय महतो, बुद्धदेव महतो, नारायण महतो अर्जुन महतो पूर्व पंचायत समिति भीम महतो, दिलीप महतो सुरेश महतो, मोहन महतो एवं गांव के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
नेरो स्कूल में मैट्रिक व इंटर पास सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
