बरहेट: थाना क्षेत्र के बरहेट बोरियों मुख्य सड़क अंतर्गत अलग-अलग सड़क जगह दुर्घटना में एक की मौत हो गई। जबकि एक घायल गंभीर हो गए। जानकारी अनुसार दूधियापोखर गांव के कन्हाई मुर्मू 55 वर्षीय, बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घटनास्थल पर मौत हो गई। पंचकठिया बाजार से अपने घर दूधिया पोखर की ओर जा रहा था इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि दूसरी घटना रंगा समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही बरहेट थाना एएसआई जमील अख्तर पहुंचकर घटना की जानकारी ली, तत्पश्चात दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट लाया गया। जहां डॉक्टर संतोष टुडू ने कन्हाई मुर्मू को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायलों का इलाज चल रहा है।
दो अलग अलग जगह में हुआ सड़क दुर्घटना एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल
