देह व्यापार के खिलाफ राँची पुलिस की बड़ी कार्यवाई

रांची/ पुलिस उपाधीक्षक  हटिया राँची को गुप्त सूचना मिला कि सुनिता कॉम्प्लेक्स स्थित मौर्या होटल में अवैध रुप से अनैतिक देह व्यपार का घधा किया जा रहा है। इस सूचना पर वरीय पुलिस अधीक्षक राँची, पुलिस अधीक्षक नगर राँची को सूचित करते हुए छापामारी दल के साथ पुलिस उपाधीक्षक, हटिया  प्रमोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया एवं छापामारी दल के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए सुनिता कॉम्प्लेक्स स्थित मौर्या होटल के कमरा नं0 406, 402 में छापामारी किया।

 छापामारी के क्रम में 02 महिला एवं 01 पुरुष को पुलिस बल के द्वारा आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। पकडायी महिलाओं एवं पुरुष के पास आपत्तिजनक समान को बरामद किया गया। जिसे विधिवत जप्ति सूचि तैयार कर जप्त किया गया। तथा 02 महिलाओं एवं 01 पुरुष को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तो से पुछताछ करने पर अनैतिक देह व्यापार का धंधा करने की बात स्वीकार कि है।

Related posts

Leave a Comment