PM Modi Assam and West Bengal Visit LIVE News Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के सिलचर में हजारों करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ करने के बाद राज्य की जनता को संबोधित किया। इसके बाद प्रधानमंत्री बंगाल रवाना हो गए। पीएम मोदी का असम और बंगाल दौरा इसलिए भी खास है क्योंकि इस राज्य में विधानसभा चुनाव कराए जाने हैं। प्रधानमंत्री कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भाजपा की चुनावी रैली को भी संबोधित करेंगे। इससे पहले कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस (TMC) और विपक्षी दल- भाजपा के कार्यकर्ताओं की झड़प की खबर भी सामने आई। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें दोनों राज्यों में पीएम मोदी के कार्यक्रमों से जुड़े तमाम अपडेट्स
PM Bengal Visit LIVE News: कोलकाता में पीएम की जनसभा, करीब 18680 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास