मुहर्रम को लेकर तोपचांची थाना में शांति समिति की बैठक।

गोमो। मुहर्रम त्योहार को शांति एवं सौहार्द पूर्ण माहौल में मानने को लेकर तोपचांची थाना परिसर में तोपचांची इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी संजय कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में तोपचांची प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्ध लोगों ने शिरकत की। इस मौके पर तोपचांची प्रमुख आनंद महतो , अंचल अधिकारी डॉ. संजय सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी फणीश्वर रजवार, विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी मुख्य रूप से मौजूद थे। इस दौरान अंचलाधिकारी डॉ. संजय सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा की सरकार के मानक के अनुसार जुलूस के लिए जो रूट पूर्व से तय है उसी रूट से जाएं अन्यथा कानूनी कार्रवाई होगी। साथ ही डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। वहीं व्हाट्स ऐप के माध्यम से अफवाह पर ध्यान न दे और न फैलाए। शांति और सौहार्द के साथ आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाए। मौके पर मुखिया प्रसिद्ध सिंह, सदानंद महतो, मुकेश यादव, मो जमील, उत्तम साव, अजमत अंसारी, गोपाल पांडे, खिरोधर मंडल, सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment