खेलो झारखंड 2024 प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन।

गोमो

खेलो झारखंड 2024 प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का द्वितीय अंतिम दिवस में मुख्य आकर्षण का केंद्र जैवलिन थ्रो के इवेंट रहे जिसमें अंडर-19 लड़कों की कैटेगरी में निसार अंसारी उत्क्रमित उच्च विद्यालय हरिहरपुर प्रथम स्थान पर रहे। जबकि द्वितीय स्थान पर रौनक गुप्ता TAP प्लस टू विद्यालय रहेलड़कियों की U-19 कैटेगरी में भारती कुमारी TAPप्लस टू विद्यालय प्रथम स्थान पर रहेIवॉलीबॉल के खेल में शंकर दयाल सिंह प्लस टू विद्यालय रोवाम बालिकाओं की टीम विजेता रहे जबकि कबड्डी में U-19 कैटेगरी में बालिकाओं की प्रतियोगिता में TAP प्लस टू विद्यालय प्रथम स्थान पर और बालिका उच्च विद्यालय गोमो द्वितीय स्थान पर रहे खो खो की प्रतियोगिता में U-19 में कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय की बच्चियों प्रथम स्थान पर रही और दुमदुमी उच्च विद्यालय द्वितीय स्थान पर रहे अंडर 14 कैटेगरी में दुमदुमी उच्च विद्यालय प्रथम स्थान पर रहे जबकि उत्क्रमित मध्य विद्यालय कूड़ामु द्वितीय स्थान पर रहे आज लगभग 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने विभिन्न स्पर्धा में अंतिम रूप से अपनी जोर-आजमाइश की और अपने-अपने विद्यालय के लिए मेडल बटोरे अंडर 14 कबड्डी की प्रतियोगिता लड़कों में दुमदुमी उच्च विद्यालय प्रथम स्थान पर रहे जबकि मध्य विद्यालय नेरो द्वितीय स्थान पर रहे प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागी जो विभिन्न स्पर्धाओं और संवर्गों में भाग ले रहे थे कार्यक्रम के अंत में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी श्री विनोद प्रसाद मोदी एवं श्री सहदेव प्रसाद महतो प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी श्रीमती रिंकी का और एवं हरि गोपाल ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Related posts

Leave a Comment