गोमो। तोपचांची प्रखंड के जीतपुर गांव के पंचायत भवन में राष्ट्रीय जैविक उत्पादन कार्यक्रम के तहत ऑर्गेनिक फार्मिंग अथॉरिटी ऑफ झारखंड के बैनर तले वैदिक ऑर्गेनिक सर्टिफिकेशन एजेंसी रांची के द्वारा किसानों को जैविक खेती करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य प्रशिक्षक के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया इस कार्यक्रम में द्वारा बताया गया कि किसान भाई जैविक खेती करके अपनी भूमि को लंबे समय तक उपजाऊ बनाकर टिकाऊ खेती कर सकते हैं साथ ही साथ कम लागत में उत्पादन कर अधिक मुनाफा कमा सकते हैं जैविक उत्पाद का प्रयोग अपने भोजन के रूप में करके हम सभी स्वस्थ रह सकते हैं इस अवसर पर किसानों को प्रशिक्षण देते हुए मुख्य प्रशिक्षक ने कहां की जैविक खेती एक शून्य बजट का खेती है इससे हम अपने गांव में उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों से कई प्रकार के खाद कीटनाशक टॉनिक का निर्माण कर अपने खेतों में प्रयोग कर सकते हैं उन्होंने इस कार्यक्रम में किसानों को नीम अर्क जीवामृत बिजामृत दसपॉर्न केंचुआ खाद सहित कई प्राकृतिक कीटनाशक एवं अन्य दवा बनाने की विधि को विस्तार पूर्वक बताया एवं इनसे होने वाले फायदे को बताया मौके पर पंचायत समिति सदस्य जीतपुर गोमो सोहन महतो, वार्ड सदस्य वासुदेव महतो, भरत महतो समाज सेवी, बैजनाथ महतो विख भारती महतो, पशु मित्र अनिल कुमार महतो, कृषक मित्र अरुण कुमार महतो, गणेश चंद्र महतो, किसान का नाम- राजेश महतो, लालू अंसारी , रमेश महतो, सरस्वती देवी रीता देवी ,कौशल्या देवी ,चमेलीदेवी ,बसंतीदेवी,कमलीदेवी ,किरणदेवी ,धर्मो देवी , उषा देवी, जिलि देवी, मलिमा देवी लगभग किसान उपस्थित थे।
जीतपुर गांव में किसानों को दिया गया जैविक खेती का प्रशिक्षण
