रामगढ़ के गंगवारा मुख्य सड़क मार्ग पर तेज़ रफ़्तार बोलेरो की टक्कर से एक की मौत दो घायल ,पलटा बेलोरो सड़क जाम

प्रतिनिधि रामगढ़ 

हंसडीहा गोड्डा सड़क मार्ग एंव रामगढ़ प्रखंड के गंगवारा के पास गुरुवार की देर रात गोड्डा की और से हंसडीहा की और आ रहे तेज रफ्तार से एक बोलेरो ने सड़क के किनारे खड़े तीन लड़कों को जोर दार टक्कर मार कर भागने क्रम में हंसडीहा रेलवे फाटक के पास अनियंत्रित होकर पलट गया।बाद में सुचना पर पुलिस ने तीनों घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।जहां  चिकित्सक ने मनोज कुमार को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो घायलों का स्थिति नाजुक होने के कारण देवघर रैफर कर दिया। मृतक मनोज कुमार हंसडीहा थाना क्षेत्र के बारिडीह गांव का रहने वाला है वहीं अन्य दो घायलों में अंगद राय,मुरली राय भी बारीडीह गांव का रहने वाला बताया जाता है।इस घटना से आक्रोशित लोगों ने नेशनल हाईवे को जाम कर दिया।  बाद में प्रशासन के हस्तक्षेप से जाम हटा।वहीं मृतक मनोज कुमार का शव पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेजा है।घटना के बाद मृतक के घरों में परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। हंसडीहा थाना प्रभारी संजय कुमार प्रजापति ने घटना की पुष्टि की। बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Related posts

Leave a Comment