कुरमाहाट के पास पुलिस ने सुचना पर एक महिला की शव को किया बरामद, क्षेत्र में सनसनी। जांच में जुटी पुलिस

प्रतिनिधि रामगढ़/हंसडीहा।

हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट के पास पुलिस ने ग्रामीणों की सुचना पर लगभग 30/32 बर्ष की एक महिला की शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेजा है।मृतका महिला का नाम धनिया हसा है जो सरैयाहाट का रहने वाली बताया जाता है। महिला का शव मिलने के बाद कुरमा हाट तथा आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फ़ैल गई है। लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं।इस मामले में हंसडीहा थाना प्रभारी प्रकाश कुमार सिंह ने बताया कि मृतका का नाम धनिया हसा है जो सरैयाहाट का रहने वाली है महिला का शव सडगल गया है पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेजा है पोस्टमार्टम के बाद ही इस पर कुछ कहना ठीक रहेगा। बहरहाल क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। 

Related posts

Leave a Comment