मुँबई में चकाई के मजदूर की मौत

चकाई/संवाददाता

चकाई:चकाई प्रखंड के रामचंद्रडीह पंचायत के कोहवाराटांड गांव के 50 वर्षीय कारू मोहली की मौत रविवार को मुंबई मे हो गईं। मृतक मुंबई के एक ठेकेदार के यहां मजदूरी का काम करता था। पारिवारिक सुत्रों के अनुसार वह 10 महीना पहले मजदूरी करने के लिए मुंबई के उतन नामक स्थान गया था जहाँ वह ठेकेदार के अन्दर में समुद्र के किनारे मछली मारने का काम कर रहा था। परिजनों ने आगे बताया कि ठीकेदार द्वारा शनिवार को फोन कर सुचना दिया कि कारू मोहली का शरीर काम नहीं कर रहा हैं। 

इसके बाद उसे ईलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया हैं। जहां ईलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई।वही इस मामले में मजदूर के परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। घटना की सुचना मिलते ही गांव से मृतक के परिजन मुंबई के उतन स्थित अस्पताल पहुंचे और उसका शव एंबुलेंस से कोहवाराटांड गांव लाया गया। वही मंगलवार की सुबह जैसे ही  मृतक का शव गांव पहुंचा कि लोगों की भीड़ जुट गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कारू मोहली 10 महीने पुर्व रोजी-रोजगार के लिए गया था मुंबई

मृतक की पत्नी कबूतरी देवी ने बताया कि उसके पति पहले गांव में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था।इससे बहुत कम आमदनी होती थी। घर-परिवार ठीक से नहीं चल पाता था।अच्छी आय और रोजगार की तलाश में 10 माह पहले मुंबई के उतन गये हुए थे। अचानक पति की मौत की खबर सुनकर दंग रह गयी। उनके घर में पति ही एकमात्र कमाऊ सदस्य थे।

Related posts

Leave a Comment