गोमो: तोपचांची गोमो रोड़ स्थित जागेश्वर मेडिकल के परिसर में रविवार को हुल दिवस के अवसर पर आजसू पार्टी तोपचांची की ओर से संथाल हूल के महानायक सिद्धे-काहूं, चांद-भैरव,फूलो-झानो की शहादत दिवस मनाई गई। इस मौके पर आजसू पार्टी के जिला संगठन सचिव सदानंद महतो ने अपने संबोधन में कहा कि ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ लड़ने वाले हम सभी के पूर्वजों ने देश एवं झारखंड में हो रहे शोषण जुल्म अत्याचार से मुक्ति दिलाने में शहीद हो गए,उनके मार्गों पर चलने की जरूरत है,यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. हूल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार महतो एवं संचालन आजसू पार्टी के जिला संगठन सचिव सदानंद महतो ने किया।इस मौके पर सिद्धो- काहूं के तस्वीर पर श्रद्धांजलि देने वालों में केंद्रीय सदस्य दयालचंद्र महतो, कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष रमेश मुनि यादव,विनोद बिहारी महतो, आजसू के संस्थापक सदस्य शिव शंकर शर्मा, विनोद महतो,प्रखंड सहसचिव रमेश कुमार जायसवाल,सोशल मीडिया प्रभारी योगेश महतो,महिला प्रकोष्ठ की प्रखंड अध्यक्ष रुद्रनी देवी,रीना देवी,प्रियंका देवी मधुसूदन महतो,राजू यादव, मनोज रजक,रास बिहारी प्रमाणिक,झारखंड आंदोलनकारी गिरधारी प्रसाद महतो,सूरजमल निराला समेत दर्जनों आजसू पार्टी के कार्यकर्तागण शामिल थे।
तोपचांची में संथाल हूल के महानायक सिद्धू काहुं,चांद भैरव फुलो-झानो की शहादत दिवस मनाई गई।
