तोपचांची सुभाष चौक में सभी माइक्रो फाइनेंस कंपनियों का पुतला दहन किया गया।

तोपचांची सुभाष चौक में सभी माइक्रो फाइनेंस कंपनियों का पुतला दहन किया गया।

गोमो: तोपचांची प्रखंड अंतर्गत तोपचांची के शिव मंदिर प्रांगण से एक जुलूस निकालकर सभी माइक्रो फाइनेंस कंपनी एवं बैंकों के विरोध में एक जुलूस निकाला गया। यह जुलूस रंगरीटाड ,गोमो रोड, सुभाष चौक जीटी रोड आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर सुभाष चौक पहुंचा। सुभाष चौक में सभी माइक्रो फाइनेंस कंपनीयों का पुतला दहन किया गया। इस पुतला दहन कार्यक्रम में तोपचांची के पीड़ित ग्रामीण महिला मौजूद थी। ज्ञात हो की लगभग 400 महिलाओं का लोन घोटाला किया गया है। यह लोन बिना आहरता के दिया गया है। इस लोन के प्रक्रिया में दो समूह को लोन देने में दलालों के माध्यम से माइक्रो फाइनेंस कंपनी ने 50,000 तक रकम वसूली की थी। इस क्षेत्र में ग्रामीण कोटा, आरोहण ,एक्सिस बैंक, कमला फाइनल ,बंधन बैंक, जाना बैंक,फ्यूजन फाइनेंस, एसकेएस ,वेदिका ,भाया,भारत फाइनेंस आदि प्रमुख हैं. जिसका नेतृत्व ग्रामीण महिला ने किया। इस कार्यक्रम में आजसू पार्टी किसान प्रकोष्ठ के जिला सचिव सदानंद महतो मौजूद थे। श्री महतो ने कहा कि सभी फाइनेंस कंपनियों ने फर्जी तरीके से लोन दिया है जो उच्च स्तरीय जांच का विषय है, तभी सत्य सामने आएगा। इस अवसर पर लक्ष्मी देवी, पूजा देवी, बबीता देवी ,नथिया देवी,रंजू देवी,मीना देवी,चिंता देवी ,पूजा देवी, मुनिया देवी, गौरी देवी, रेनू देवी ,मीना देवी ,मुन्नी देवी चंपा देवी, उषा देवी, अग्नि देवी, पुतुल कुमारी ,गीता देवी, रीना देवी, सावित्री देवी,लवली देवी, पूजा देवी, कविता देवी,भजनी, रजनी, सरस्वती देवी, रेशमा देवी, खुशबू देवी,सरिता देवी,बसु देवी कौशल्या देवी, लक्ष्मी देवी आदि ग्रामीण महिला-पुरुष मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment