झारखंड के CM हेमंत सोरेन की पत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन का आज जन्मदिन है। कल्पना सोरेन आज यानी तीन मार्च 2025 को 40 साल की हो गयीं। झारखंड विधानसभा में बजट सत्र के बाद विधायक कल्पना सोरेन का जन्मदिन मनाया गया। CM पति हेमंत सोरेन और पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में कल्पना सोरेन ने केक काटा। कल्पना ने अपने हाथों से हेमंत सोरेन को केक खिलाया, जिसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी अपने हाथों से कल्पना को केक खिलाया।
कल्पना सोरेन का मनाया गया जन्मदिन,विधानसभा में MLA ने काटा केक
