झारखंड सरकार ने एयरलिफ्ट कर बोकारो पहुंचाया शव परिवार को 2.5 लाख की मदद

बोकारो : बोकारो के सेक्टर-9 के रहने वाले मनोज साहू की चेन्नई में सड़क हादसे में मौत हो गई। वे वहां एक निजी कंपनी के लिए सड़क बनाने का काम कर रहे थे। यह हादसा 25 मई को हुआ। झारखंड सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मनोज का शव एयर एंबुलेंस से रांची भेजा। फिर रांची से शव को बोकारो लाया गया। यहां उनके अंतिम दर्शन के लिए काफी लोग जुटे।परिवार वालों ने बताया कि मनोज दो भाइयों में छोटे थे। उनके बड़े भाई की मौत कोरोना काल में हो गई थी। मनोज अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और चार बेटियों को छोड़ गए हैं। राज्य सरकार ने परिवार को 2.5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी है। साथ ही उनकी पत्नी को विधवा पेंशन देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। यह मदद स्थानीय विधायक की पहल पर हुई। परिवार ने सरकार का धन्यवाद किया है।

Related posts

Leave a Comment