बीते रविवार को बिभाष कुमार को गोली मारकर जख्मी करने मामले में दुमका पुलिस ने महज 12 घंटे के अंदर गोलीकांड के अपराधी विक्रम मंडल को गिरफ्तार कर भेजा जेल

 हंसडीहा/दुमका/

हंसडीहा थाना क्षेत्र में बीते रविवार को बिभाष कुमार को गोली मारकर जख्मी करने एवं पीछा कर रही पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले अपराधी विक्रम मंडल को दुमका पुलिस ने महज 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है| मामले में एसडीपीओ जरमुंडी संतोष कुमार ने बताया कि 23.06.2024 को हंसडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत हथगढ, हंसडीहा हटिया दुमका में अपराधकर्मी विक्रम मंडल, उम्रः लगभग 23 वर्ष, पिता स्व० शिवशंकर मंडल साकिन हंसडीहा, गोड्डा रोड,हँसडीहा, जिला दुमका के द्वारा विभाष कुमार, पे०- स्व० उपेन्द्र प्रसाद चौधरी, हँसडीहा को गोली मार कर जख्मी कर दिया गया। विभाष कुमार को जख्मी हालात में इलाज हेतू देवघर में भर्ती कराया गया। वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देशानुसार एसडीपीओ जरमुण्डी संतोष कुमार के नेतृत्व में टीम गठित करते हुए घटना में शामिल अपराधकर्मी विक्रम मंडल की गिरफ्तारी हेतू उक्त अपराधकर्मी का पीछा किया गया| पीछा करने के दौरान विक्रम मंडल के द्वारा पुलिस टीम पर धमनाकुण्डा के पास, देवघर रोड में फायरिंग किया गया। उक्त अपराधकर्मी को देर रात 01.15 बजे सर्वाधाम रेलवे पुल, थाना सरैयाहाट से गिरफ्तार कर लिया गया एवं घटना में प्रयुक्त हथियार एक जिंदा गोली,मोटरसाईकिल एवं मोबाईल फोन को भी जप्त किया गया है। अपराधकर्मी विक्रम मंडल के पास से एक लोहे का देशी पिस्टल मिला, जिसकी बट कॉफी कलर की है और उसपर गोल्डन रंग का स्टार बना हुआ है| बट की लंबाई लगभग 09 सें०मी०, बॉडी की लंबाई लगभग 5.5 सें०मी० एवं बैरल की लंबाई लगभग 10 सें०मी० है। एक जिंदा गोली जिसके पेंदे पर 7.65 केएफ लिखा हुआ है। घटना में अभियुक्त द्वारा प्रयुक्त मोबाईल फोन एवं मोटरसाईकिल ब्लु रंग का अपाची घ) चार खाली खोखा अलग- अलग जगह से।

एसडीपीओ जरमुंडी संतोष कुमार ने बताया कि अभियुक्त का पूर्व से अपराधिक इतिहास रहा है और वह पूर्व में भी जेल जा चुका हैं। विक्रम मंडल के विरुद्ध पूर्व से हंसडीहा थाना काण्ड सं0-119/2020, दिनांक 29.11.2020, धाराः- 392,हंसडीहा थाना काण्ड सं0-110/2020, दिनांक: 29.11.2020, धाराः 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट एवं हंसडीहा थाना काण्ड सं0- 26/2024, 26.03.2024, धाराः-

341/323/385/379/427/504/34 के तहत मामला दर्ज है|

कल रविवार की घटना को लेकर इस अपराधकर्मी विक्रम मंडल के विरुद्ध दो अलग- अलग काण्ड दर्ज किया गया है। पहला काण्ड संजय कुमार थाना प्रभारी हँसडीहा के बयान पर हँसडीहा थाना काण्ड सं0-56/2024, दिनांक: 24.06.2024, धाराः 353/307 भा०८०वि० एवं 25 (1-बी) ए/26/27 आर्म्स एक्ट एवं जख्मी वादी विभास कुमार उर्फ विक्की के फर्दबयान पर हँसडीहा थाना काण्ड सं0-57/2024, दिनांक:- 24.06.2024, धाराः- 326/307 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत दर्ज किया गया है। छापामारी दल में संतोष कुमार एसडीपीओ जरमुण्डी, संजय कुमार,थाना प्रभारी, हँसडीहा, निरंजन कुमार (थाना प्रभारी, सरैयाहाट, पु०अ०नि० अमर कुमार महतो, पु०अ०नि० शिवजी सिंह, स०अ०नि० बैजनाथ सिंह, स०अ०नि० बिनोद सिंह,हव० देवप्रताप चौधरी, आरक्षी 724 पंकज कुमार एवं आरक्षी 410 विनोद उराँव शामिल थे|

Related posts

Leave a Comment