सांसद संजय झा के झारखंड आगमन पर स्वागत हेतु दीप नारायण सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता रांची रवाना।

गोमो। जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह के नेतृत्व में टुंडी विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों जदयू कार्यकर्ता राज्य सभा सांसद सह जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा का स्वागत हेतु रविवार को रांची रवाना हुए। बताते चलें कि संजय झा जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। श्री झा 9 सितंबर को हवाई मार्ग से रांची आएंगे। उनके आगमन पर जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह ने स्वागत हेतु रांची हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत की तैयारी की है। इस दौरान श्री सिंह ने कहा कि संजय झा जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने मुख्य अतिथि के रूप में रांची आ रहे हैं। श्री झा के झारखंड आगमन पर जदयू कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। श्री झा का झारखंड की धरती पर टुंडी विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता ऐतिहासिक स्वागत करने के लिए पुरी तैयारी के साथ रांची जा रहे हैं। रांची रवाना होने वालों में जदयू नेता सह पूर्व जिला परिषद सदस्य सहदेव प्रसाद सिंह, जदयू महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव बिन्दु देवी, जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष इम्तियाज खान, जदयू केपिछड़ी जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रंजीत यादव,जदयू जिला महासचिव दीपक कुमार महतो, जदयू जिला महासचिव संजय दे, जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिला महासचिव अशोक कुमार दास, जदयू तोपचांची प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पाण्डेय, जदयू बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष गोपाल चन्द्र गोप, जदयू पूर्वी टुंडी युवा अध्यक्ष गुड्डू सिंह, अहमद रजा, फुलचंद दास, मिट्ठू रजवार, प्रकाश चंद्र मंडल,सपन दुबे , अमल गोप , आनंद गोप , सुभाष गोप , मो नदीम , कमाल अंसारी , विजय सिंह , नूनमनी सिंह , प्रदीप सिंह , सिमा देवी सुकिया देवी ,शिवानी देवी , शिला देवी ,काजल देवी धर्मेंद्र रजवार , पप्पू सिंह , राजेन्द्र तुरी , मनोज महतो ,कृष्णा रजवार , विजय रजवार , राहुल राय , लक्ष्मण हाड़ी , विक्रम मंडल , विनोद सिंह , माला चौहान, संतोष सिंह, विनय सिंह बैजनाथ ठाकुर, सागर महतो,ओमप्रकाश यादव, विनोद सिंह, सपन दुबे , राजेंद्र तुरी , दीपक टुडू , सोनू मलिक, प्रेम नापित , गौतम गोप, अभिजीत राय, केदार सिंह, अमल गोप, फनी कुम्हार, खेमन मंडल, महेंद्र दास, काजल काजल दसौंधी धर्मेंद्र रजवार राजेंद्र तुरी, राहुल राय, मनोज कर्मकार ,मनोज महतो, पप्पू सिंह, हीरालाल तुरी, सुंदरलाल साव, बाघराज मरांडी, मनोज बाउरी, सुनील रजक, दिनेश राय, आदि सैंकड़ों कार्यकर्ता हैं।

Related posts

Leave a Comment