प्रखंड सभागार तोपचांची में गुरु गोष्टी कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

गोमो। प्रखंड सभागार तोपचांची में गुरु गोष्टी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित थे। सभा की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सहदेव महतो ने किया। गुरु गोष्ठी में चर्चा परिचर्चा के रूप में आदर्श पाठ योजना, चेतना सत्र की शुरुआत मोहम्मद सुल्तान अंसारी ने किया। जहां नो कॉस्ट, लो कॉस्ट के बारे में रिंकी कौर ने बताया। प्रयास कार्यक्रम को दिनेश दास ने बताया। इको क्लब का गठन एवं पर्यावरण संबंधित बातें रंजीत साव ने रखी। यूनिसेफ से आए संतोष कुमार सिंह ने अपनी बात प्रमुखता से रखा। मौके पर शिक्षक विवेक, प्रसन्न सिंह, छोटन प्रसाद, सुनील चौधरी, रीता देवी, राजेश महतो, राम प्यारे प्रभाकर, गुलाम, फूल देवी, सौरभ पाल, प्रमिला देवी, सरोज मरांडी, ईश्वर महतो, जय चौबे,आदि उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment