फर्जी बैंक अधिकारी बन साइबर ठगी करने वाले पांच साइबर ठग गिरफ्तार 

मनीष बरणवाल 

जामताड़ा :पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध थाना जामताड़ा के थाना प्रभारी अब्दुल रहमान के नेतृत्व में अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल करते हुए जामताड़ा थाना अंतर्गत ग्राम साहाना, करमाटाड़ थाना अंतर्गत ग्राम सियाटाड़ एवं नारायणपुर थाना अंतर्गत ग्राम तेतुलटाड़ में छापेमारी कर पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही साइबर ठगों के पास से 16 मोबाइल,20 सिम,3 एटीएम कार्ड,1 पासबुक,1 चेकबुक,2 आधार कार्ड तथा एक 

पेन कार्ड जब्त किया है। बताते चलें कि फर्जी बैंक अधिकारी बन ठगी कर रहे साहाना गांव से मिहिजाम थाना अंतर्गत लादना निवासी विकास मंडल व सियाटाड़ गांव से नरेश मंडल तथा सुनील मंडल को गिरफ्तार किया गया है। वहीं जामताड़ा थाना अंतर्गत सोनबाद गांव निवासी राजीव नाग व मनोज दे को गिरफ्तार किया गया है।इस संबंध में इनके विरुद्ध जामताड़ा साइबर अपराध थाना कांड संख्या 41/24 धारा 413/414/419/420/467/468/471/120(बी) भादवि एवं 66(बी)(सी)(डी) आई टी एक्ट के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया है। साथ ही गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया। बताते चलें कि गिरफ्तार अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास भी रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त नरेश मंडल साइबर अपराध थाना कांड संख्या 69/21 में आरोप पत्रित है। अभियुक्त राजीव नाग साइबर अपराध थाना कांड संख्या 10/18 में आरोप पत्रित है। अभियुक्त मनोज दे साइबर अपराध थाना कांड संख्या 178/17 में आरोप पत्रित है।

Related posts

Leave a Comment