Skip to main content

Birsa Times

चटकपुर में युवक की हत्या कर बॉडी फेंका बाजार में, ग्रामीण आक्रोशित

चटकपुर में युवक की हत्या कर बॉडी फेंका बाजार में, ग्रामीण आक्रोशित


रांची : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर छाता टुंगरी में एक युवक की हत्या कर बॉडी को बाजार में फेंका है | घटना बीते देर रात की बतायी जा रही है. बुधवार की सुबह स्थानीय लोगों ने देखा तो मामले की जानकारी पुलिस को दी | जिस जगह पर बॉडी को फेंका गया, उसके बगल में एक बाइक भी मिला है | फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है | पुलिस अपराधियों की शिनाख्त के लिए डॉग और एफएसएल की टीम की मदद ली है | इधर, पूरे मामले में ग्रामीण एसपी से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन वो कॉल उठाना उचित नहीं समझते |

हत्या से आक्रोशित ग्रामीण नहीं उठाने दे रहे बॉडी

स्थानीय लोग घटना के बाद से आक्रोशित पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है | पुलिस बॉडी को उठाने के लिए प्रयासरत है, लेकिन स्थानीय लोग उठाने नहीं दे रहे है | स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस इलाके में सही से गश्ती नहीं करती है, जिसका नतीजा क्षेत्र में अपराध की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है |

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *