Skip to main content

Birsa Times

चंद्रगुप्त परियोजना में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी!

चंद्रगुप्त परियोजना में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी!

हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र स्थित चंद्रगुप्त कोल परियोजना में कार्यरत सुशी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के वाहनों पर देर रात अज्ञात अपराधियों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद सोशल मीडिया पर वायरल एक कथित प्रेस रिलीज में राहुल दुबे गैंग ने इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली है।
फायरिंग से परियोजना क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं तथा वायरल बयान की सत्यता की भी पड़ताल की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कोयलांचल क्षेत्रों में सक्रिय आपराधिक गिरोहों पर सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *