Skip to main content

Birsa Times

चार लोगों पर बिजली चोरी की दर्ज कराई गई प्राथमिकी

चार लोगों पर बिजली चोरी की दर्ज कराई गई प्राथमिकी

बांका फुल्लीडुमर से कामेश्वर साह की रिपोर्ट

शनिवार को बांका जिले के फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के चार लोगों को अवैध रूप से टोका लगाकर बिजली चोरी कर जलाते पकड़े जाने का मामला प्रकाश में आया है। विद्युत आपूर्ति प्रशाखा फुल्लीडुमर से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार शीर्ष पदाधिकारी के निर्देशानुसार विद्युत आपूर्ति प्रशाखा फुल्लीडुमर के कनीय विद्युत अभियंता अभिषेक कुमार पासवान के नेतृत्व में बिजली चोरी के खिलाफ सात सदस्यीय छापेमारी दल का गठन किया गया। गठित छापेमारी दल द्वारा थाना क्षेत्र के भितीया पंचायत अंतर्गत पुतरिया गांव में छापेमारी की गई। जहां चार लोगों को अवैध रूप से टोका लगाकर बिजली चोरी कर जलाते पकड़ा गया। वहीं इसकी जानकारी देते हुए विद्युत आपूर्ति प्रशाखा फुल्लीडुमर के कनीय विद्युत अभियंता अभिषेक कुमार पासवान ने बताया कि बिजली चोरी में पकड़े गए पुतरिया गांव के महेंद्र राय पिता पंचानंद राय पर 13238 रुपए, रूपा देवी पति तेतर राय पर 9268 रूपए, मुकेश्वर राय पिता सुखदेव राय पर 24582 रुपए एवं बटेश्वर राय पिता मिश्री राय पर 11180 रुपए का जुर्माना लगाते हुए फुल्लीडुमर थाने में लिखित आवेदन देकर बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं बिजली विभाग की इस कार्रवाई से चोरी छिपे बिजली जलाने वाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार गठित छापेमारी दल में कनीय अभियंता के अलावा विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के महादेव प्रसाद सिंह कुशल श्रमिक, रोशन कुमार चौधरी तकनीकी ग्रेट 3, मानव बल से संजय कुमार, देवेंद्र प्रसाद यादव, अंगद कुमार एवं मुकेश कुमार रौशन शामिल थे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *